लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की उपस्थिति में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के अथक प्रयासों से लखनऊ के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं पेशे से चिकित्सक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी ने अपने सैकडों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि किसी भी पार्टी की राजनैतिक ताकत तभी मजबूत होती है जब उसका संगठन मजबूत होता है इसी क्रम में उन्होंने पार्टी के संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों लोंगो का स्वागत करते हुये उनमे ऊर्जा का संचार किया और कहा कि आप लोगों के आने से दल को मजबूती मिलेगी।
देश सह मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रदेश महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, रालोद नेता अंकुर सक्सेना, सम्राट सिंह चौहान, अशोक तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, शैलेश सिंह, नम्रता शुक्ला आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में आरके सिंह, एके श्रीवास्तव, संदीप राय, आशुरतोष श्रीवास्तव, नितीश भरद्वाज, जतिन श्रीवास्तव, शि वम सिंह, अनुभव सिंह, बब्लू विष्वकर्मा, रामकल्प यादव, सुमित मिश्रा, दीपक सिंह, सर्वेश तिवारी, आलोक अरोडा, नवीन प्रकाश सिंह, श्यामसुन्दर तिवारी, ऋषभ सिंह, दिनेश वर्मा, मनोज यादव, राहुल गुप्ता, प्रियाशू वर्मा, मनेन्द्र यादव सहित सैकडों लोग शामिल थे।
