उत्तर प्रदेश

PPSC PCS Exam New Date Announced: 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा

प्रयागराज, 15 नवंबर 2024
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी। परीक्षा एक ही दिन में दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन (General Studies) का पेपर होगा, जबकि दूसरी शिफ्ट में 2:30 से 4:30 बजे तक सी सैट (CSAT) का पेपर लिया जाएगा।

पहले 7-8 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पहले 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन छात्रों के आंदोलन के बाद आयोग ने इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद एक ही दिन में परीक्षा कराने की सहमति बनी और नई तारीख की घोषणा की गई। अब आयोग ने यह परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

10 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में होंगे शामिल
आयोग के अनुसार, इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) उम्मीदवार भाग लेंगे। यूपीपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परीक्षा के बारे में नोटिस जारी किया है।

छात्रों के आंदोलन के बाद लिया गया निर्णय
पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में छात्रों द्वारा परीक्षा तिथियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस विरोध के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोग के सचिव ने छात्रों के बीच आकर घोषणा की कि पीसीएस परीक्षा अब एक दिन में ही आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए एक समिति भी गठित कर दी गई है।

आयोग और छात्रों के बीच गतिरोध
हालांकि, आरओ/एआरओ परीक्षा को लेकर छात्रों और आयोग के बीच अभी भी गतिरोध बना हुआ है। छात्र आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी पूर्व की भांति एक दिन में आयोजित किए जाने की मांग कर रहे हैं, जबकि आयोग ने इस पर विचार करने के लिए समिति गठित की है।

आयोग की नई घोषणा से छात्रों में हलचल
पीसीएस परीक्षा की नई तारीख की घोषणा से कुछ छात्रों ने राहत की सांस ली, जबकि कुछ अभी भी असंतुष्ट हैं। परीक्षा की तारीखों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी निर्णय पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से लिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button