उत्तर प्रदेश

होली पर चलेगी अतिरिक्त बसें, एमडी का सख्त निर्देश

🎥 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी क्षेत्रों की समीक्षा, सुरक्षा पर विशेष जोर

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी एफ हिंदी


Uttar Pradesh State Road Transport Corporation के प्रबंध निदेशक Prabhu N. Singh की अध्यक्षता में मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी क्षेत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बस संचालन, यात्री सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी होली पर्व को लेकर विशेष तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली एवं अन्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुचारु यातायात व्यवस्था, समयबद्ध संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रबंध निदेशक ने सभी डिपो और क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसों की तकनीकी स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 13 एवं 31 बिंदुओं पर नियमित और अनिवार्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चालक और परिचालकों को सतर्क रहने तथा प्रत्येक निर्धारित स्टॉप पर बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और परिवहन निगम का दायित्व है कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान किया जाए।

बैठक में त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, बसों की उपलब्धता, डिपो स्तर पर निगरानी और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button