[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था।

11 जनवरी 2025 को दोपहर करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. अहमद को एक सरल, विनम्र और जनता के हितों के प्रति समर्पित नेता के रूप में जाना जाता था। उनकी निधन की खबर से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com