उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

पूर्व मंत्री राज बहादुर बने यूपी कांग्रेस के दौरा व कार्यक्रम प्रभारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जताया विश्वास, कहा- राज बहादुर निभाएंगे जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से

निश्चय टाइम्स, लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री  राज बहादुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दौरा एवं कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा की गई है।अजय राय ने इस जिम्मेदारी के लिए राज बहादुर के अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि राज बहादुर जैसे वरिष्ठ और जमीनी नेता की नियुक्ति से प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज बहादुर कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों और जिलों के दौरों का संचालन पूरी निष्ठा, अनुशासन और संगठनात्मक समझ के साथ करेंगे। इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी ने जानकारी दी है कि यह निर्णय आगामी लोकसभा चुनावों और संगठन की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button