जॉब्स

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले—स्किल्स और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में फ्रैंकफिन का मेगा सेमिनार, युवाओं को मिली नई उड़ान

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क

लखनऊ के Indira Gandhi Pratishthan में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग द्वारा आयोजित “Wings To Your Future” मेगा करियर सेमिनार 2026 ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। इस भव्य आयोजन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak रहे, जिन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान सफलता की असली पहचान हैं। उन्होंने फ्रैंकफिन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फ्रैंकफिन ग्रुप के संस्थापक के.एस. कोहली ने भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2030 तक इस क्षेत्र में भारी रोजगार संभावनाएं होंगी और प्रशिक्षित युवाओं की मांग तेजी से बढ़ेगी।

फ्रेंचाइज़ ओनर रंजीत सिंह ने कहा कि लखनऊ सेंटर युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सपोर्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं आर.एस. कोहली, विलियम डेनियल और सुधीर मल्होत्रा ने इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स, ग्लोबल ट्रेनिंग और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि फ्रैंकफिन संस्थान देशभर में 85 से अधिक सेंटर संचालित कर रहा है और जल्द ही उत्तर प्रदेश के कई शहरों में विस्तार की योजना है।

यह सेमिनार युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और उन्हें अपने करियर को नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button