डीएम से लेकर निदेशक तक, यूपी में बड़ा अफसरशाही फेरबदल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की इस तबादला सूची में हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत जैसे प्रमुख जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं। साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
-
हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को अब बलिया का नया डीएम बनाया गया है।
-
बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम नगरीय बनाया गया है।
-
महराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम नियुक्त किया गया है।
-
संतोष कुमार शर्मा, जो अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त अयोध्या थे, उन्हें महराजगंज का डीएम बनाया गया है।
अन्य प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल:
-
जयेंद्र कुमार, सीडीओ सिद्धार्थनगर को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
-
मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर को सीडीओ सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया है।
-
ज्ञानेंद्र सिंह, जो अब तक संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम नगरीय थे, अब पीलीभीत के डीएम होंगे।
-
पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है।
महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ:
-
अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को निदेशक SUDA बनाया गया है।
-
कुलदीप मीणा, सीडीओ बुलंदशहर को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
-
निशा, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ बुलंदशहर की जिम्मेदारी दी गई है।
-
प्रेरणा शर्मा, निदेशक SUDA को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में भेजा गया है।
यह तबादला सूची राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और दक्षता लाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है। माना जा रहा है कि कुछ जिलों में आगामी चुनाव और विकास योजनाओं के मद्देनज़र प्रशासनिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।


