बिहार

गिरिराज सिंह का तीखा वार: राहुल गांधी को बताया ‘निकम्मा’, लगाया आरोप

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “निकम्मा” कहा और उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। गिरिराज सिंह की यह टिप्पणी राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान सामने आई, जिसमें राहुल ने दरभंगा और गया जैसे क्षेत्रों का दौरा कर संविधान सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा,

राहुल गांधी की जुबान पाकिस्तान जैसी है। वह भारत की वीरता का विरोध करते हैं, सेना की बहादुरी पर सवाल उठाते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार होना चाहिए।”

गिरिराज सिंह ने 1971 के युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि सेना की जीत को राजनीतिक लाभ में नहीं बदलना चाहिए।

अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता ने भी 1971 में कहा था कि अब कोई पार्टी नहीं, केवल भारत है। लेकिन राहुल गांधी सेना की वीरता का मजाक बना रहे हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, देश का अपमान कर रहे हैं।”

उधर, राहुल गांधी का बिहार दौरा विपक्षी एकता और सामाजिक न्याय के मुद्दों को केंद्र में रखकर किया गया है। उन्होंने दरभंगा में छात्रों से बातचीत में जातिगत जनगणना, आरक्षण और सरकारी नीतियों की आलोचना की। इसके अलावा, बिहार पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद वह अंबेडकर छात्रावास पहुंचे, जिस पर प्रशासन ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया।

बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला संभावित है। पिछली बार 2020 में एनडीए ने 125 सीटें और महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं।

Related Articles

Back to top button