राजनीतिराष्ट्रीय

गिरिराज सिंह का केजरीवाल पर निशाना: “खुद फर्जी, अन्ना को भी दिया धोखा

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं। उन्होंने अन्ना हजारे तक को धोखा दिया। उनसे बड़ा फर्जी कोई नहीं हो सकता।
गिरिराज सिंह का यह बयान केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर आया। उन्होंने कहा, “जिन पूर्वांचलवासियों को केजरीवाल फर्जी कह रहे हैं, उन्हीं के दम पर वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। यूपी-बिहार के लोगों का दिल्ली के विकास में बड़ा योगदान है।” गिरिराज ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों का बार-बार अपमान किया है।
9 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर बीजेपी वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर हेराफेरी कर रही है। उन्होंने लिखा, “अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहा। वहीं, केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को सांसद, मंत्री और विधायक बनाया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव से पहले यह बयानबाजी राजनीतिक माहौल को और गर्म कर रही है।

Related Articles

Back to top button