लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद प्रदेश में पुलिस सेवा के अलग-अलग पदों पर कुल 28,138 भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भर्ती बोर्ड ने इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है और अप्रैल माह के अंत तक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल पद
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय से सिपाही स्तर के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 19,220 पदों का अधियाचन भेजा गया है। इसमें शामिल हैं:
-
सिपाही पीएसी: 9,837 पद
-
सिपाही विशेष सुरक्षा बल: 1,341 पद
-
महिला सिपाही पीएसी: 2,282 पद
-
सिपाही नागरिक पुलिस: 3,245 पद
-
सिपाही घुड़सवार पुलिस: 71 पद
इसके अलावा उप निरीक्षक (दरोगा) के 4,543 पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें नागरिक पुलिस के 4,242, महिला पुलिस (पीएसी वाहिनी) के 106, प्लाटून कमांडर के 135 और विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं।
अन्य भर्तियों में शामिल पद
-
जेल वार्डर: 2,833 पद
-
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए: 1,153 पद
-
लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक: 345 पद
-
रेडियो सहायक परिचालक: 44 पद
महिला वाहिनी का सपना साकार
प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन महिला वाहिनियों की स्थापना की है।
-
ऊदा देवी महिला वाहिनी, लखनऊ
-
वीरांगना अवंती बाई महिला वाहिनी, बदायूं
-
वीरांगना झलकारी बाई महिला वाहिनी, गोरखपुर
खेल प्रतिभाओं के लिए अवसर
कुशल खिलाड़ी के तहत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 91 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 372 पद और आरक्षी पीएसी के 174 पद आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर अभिलेखों की संवीक्षा और खेल कौशल परीक्षण अप्रैल के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा।
वेबसाइट पर नियमित अपडेट
युवाओं से अनुरोध है कि वे सभी भर्तियों से संबंधित जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट और एक्स हैंडल पर नजर बनाए रखें।
Author: Sweta Sharma
I am Sweta Sharma, a dedicated reporter and content writer, specializes in uncovering truths and crafting compelling news, interviews, and features.





