सीतापुर में कृषि नवाचार की नई शुरुआत, रिसर्च आधारित बीज उत्पादन पर जोर
उद्घाटन के साथ कन्या भोज, ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद

रामनवमी पर नैमिषारण्य एग्रो इंटेलिजेंस का भव्य शुभारंभ
निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क
। रामनवमी के पावन अवसर पर सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव में नैमिषारण्य एग्रो इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के नए लोगो का भी अनावरण किया गया, जिससे कार्यक्रम में आधुनिकता और विकास का संदेश स्पष्ट रूप से झलका।
उद्घाटन समारोह में अटरिया इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर कंपनी का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन दिलीप सिंह (फास्ट ग्रुप) और निदेशक रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि यह संस्थान सीतापुर जिले के कृषि क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत और शोध आधारित बीज उपलब्ध कराना है, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि यहां आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बीजों पर शोध कर नए और बेहतर पौधों का विकास किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक कन्या भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करता नजर आया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, निशांत मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, जितेंद्र, प्रदीप सिंह, रवि सिंह, सत्यम सिंह, अमित यादव, शैलेंद्र यादव, अंकित सिंह, सुनील सिंह, दयाशंकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगाई, बल्कि कृषि क्षेत्र में आधुनिकता की दिशा में एक ठोस कदम भी साबित हुआ।


