कमलापुरी वैश्य समाज की एकता का महासंगम, लखनऊ में भव्य प्रांतीय बैठक
नई महानगर इकाई का शपथ ग्रहण, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

होली मिलन समारोह में संगठन विस्तार और समरसता पर जोर
‘कमलापुरी वैश्य एकता जिन्दाबाद, जय माँ कमला’ के नारों से गूंजा सभागार
निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क | डी एफ हिंदी
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा (पंजीकृत संख्या: 1578/97-98) द्वारा 01 मार्च 2026, रविवार को लखनऊ के तुलसी सभागार, रामलीला मैदान ऐशबाग में प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक से हुई, जबकि अपराह्न 3 बजे लखनऊ महानगर इकाई का शपथ ग्रहण एवं रंगारंग होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री दुष्यन्त कमलापुरी (ज्ञान) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री गोविन्द गुप्ता, प्रदेश प्रभारी/महामंत्री श्री हंसराज गुप्ता तथा राष्ट्रीय मंत्री/उपाध्यक्ष श्री सूरज भान गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री श्री पूरन चन्द गुप्ता ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामदीन गुप्ता (कमलापुरी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गुप्ता (कक्कू), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री चन्द्रभान गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रामबाबू गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री नीलेश कमलापुरी (ज्वाला), प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रंजना गुप्ता और प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुधा गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
निवेदक के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गनेश गुप्ता, लखनऊ इकाई के महामंत्री श्री सचिन गुप्ता (मोनू), कोषाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार गुप्ता, श्री सतेन्द्र गुप्ता तथा नगर युवा कोषाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
बैठक में समाज की एकता, संगठन के विस्तार और सामाजिक समरसता को सशक्त करने का संकल्प लिया गया। अंत में रात्रि 8 बजे से सामूहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य परिवारों ने सपरिवार भागीदारी की। पूरा सभागार “कमलापुरी वैश्य एकता जिन्दाबाद, जय माँ कमला” के नारों से गूंज उठा।




