राष्ट्रीय
वो कोई साधु है, जानिए ‘IIT बाबा’ अभय पर क्यों आगबबूला है जूना अखाड़ा

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के दौरान इंटरनेट पर ‘IIT बाबा’ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपनी मर्जी से मीडिया चैनल्स को इंटरव्यू देते हुए यह बता रहे हैं कि उन्होंने मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर अध्यात्म का रास्ता क्यों अपनाया। हाल ही में खबर आई थी कि जूना अखाड़ा ने IIT बाबा को ‘निकाल’ दिया है, लेकिन इस निर्णय के पीछे की वजह अब सामने आई है।
जूना अखाड़े के सचिव महंत डॉ. कर्णपुरी महाराज ने इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि IIT बाबा को साधु की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। उनके अनुसार, IIT बाबा कोई साधु नहीं बल्कि एक ‘मवाली’ था, जो जगह-जगह रुकता और खाता-पीता रहता था। वह अपनी उपस्थिति का गलत तरीके से प्रचार करता था और अखाड़े को बदनाम कर रहा था। महंत डॉ. कर्णपुरी ने यह भी कहा कि IIT बाबा किसी का शिष्य नहीं था और वह अखाड़े में बिना किसी गुरु के आया था।




