[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » गृह मंत्रालय चला रहा विशेष स्वच्छता अभियान

गृह मंत्रालय चला रहा विशेष स्वच्छता अभियान

निश्चय टाइम्स, डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता को संस्थागत करने और सरकार में लंबित मामलों को कम करने के विजन से प्रेरित होकर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय सक्रिय भागीदार के तौर पर विशेष अभियान चला रहा है। गृह मंत्रालय और इसके संगठनों नवंबर 2024 से अगस्त 2025 तक मासिक आधार पर लंबित मामलों को कम करने के लिए सक्रिय रूप से विशेष अभियान चला रहे हैं।

इस अवधि की प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं:

•        मंत्रालय ने क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर 2405 स्वच्छता अभियान आयोजित किए।

•        सांसदों के 493 संदर्भों, मंत्रिमंडल के 2 प्रस्तावों, राज्य सरकारों के 104 संदर्भों और प्रधानमंत्री कार्यालय के 30 संदर्भों का निपटारा किया गया।

•        नवंबर 2024 से अगस्त 2025 के दौरान प्राप्त 40880 जन शिकायतों और 1864 जन शिकायत अपीलों का मंत्रालय द्वारा निपटारा किया गया।

•        गृह मंत्रालय/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के कार्यालयों में 79774 वर्ग फुट स्थान खाली किया गया।

डेटा संकलन को सुचारू बनाने और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय एक अंतर-मंत्रालय पोर्टल का उपयोग कर रहा है, जिसमें मंत्रालय के सभी प्रभागों के साथ-साथ केन्द्रशासित प्रदेशों/दिल्ली पुलिस द्वारा अभियान से संबंधित डेटा अपलोड किया जाता है। इससे प्रभागों/कार्यालयों के साथ कुशलतापूर्वक समन्वय स्थापित करने में मदद मिली है, जिससे बिना किसी देरी के सही डेटा प्राप्त करने में सुविधा हुई है।प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा आयोजित विशेष अभियान 5.0 के लिए गृह मंत्रालय सक्रिय रूप से विशेष अभियान संचालित कर रहा है, जिसमें टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल कार्यस्थलों पर ध्यान देने के साथ-साथ सांसदों से प्राप्त लंबित संदर्भों, राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, अंतर-मंत्रालयी परामर्शों, लोक शिकायतों/अपीलों का निपटारा और बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन शामिल है। मंत्रालय में विशेष अभियान 5.0 की उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और केंद्रीय पुलिस बलों (CPOs) द्वारा विशेष अभियान के महत्व पर ज़ोर दिया गया है और वे निर्धारित मानकों के अनुसार सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने को तैयार हैं।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com