आरेडिका में कर्मयोगी मिशन का असर: ‘साधना सप्ताह’ से बढ़ी कर्मचारियों की कार्यक्षमता
रेलवे के आधुनिकीकरण पर जोर: वेबीनार और प्रशिक्षण से कर्मचारियों को मिला नया कौशल

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क
Modern Coach Factory Raebareli (आरेडिका) में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक कर्मयोगी मिशन के तहत ‘साधना सप्ताह’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक विवेक खरे के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभिकल्प अभियंता कुलदीप सिंह ने Indian Railways की आय संरचना और विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेलवे की 64.4% आय मालभाड़े से, 28.4% यात्री किराए से और 7.2% अन्य स्रोतों से आती है। साथ ही, अमृत स्टेशन मिशन, गतिशक्ति और हाइड्रोजन ट्रेन जैसे नवाचारों पर तेजी से काम किया जा रहा है।
साधना सप्ताह के दौरान विभिन्न विषयों पर वेबीनार आयोजित किए गए, जिनमें स्मार्ट कोच, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, पर्यावरण, एचआरएमएस, वंदे भारत उत्पादन और फोर्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल रहे। विशेषज्ञ अधिकारियों ने कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी।
कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने 4 घंटे से अधिक अवधि के विभिन्न प्रशिक्षण कोर्स पूरे कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए, जिससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।



