राष्ट्रीय
हैदराबाद: बेटे की सलामती के लिए पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने तिरुपति मंदिर में किए बालदान


जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले हफ्ते सिंगापुर में घटी, जहां स्कूल में अचानक आग लग गई थी। उस समय पवन कल्याण और अन्ना का बेटा मार्क शंकर भी स्कूल में मौजूद था। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना परिवार के लिए बेहद तनावपूर्ण रही। बेटे की सलामती के लिए आभार व्यक्त करने हेतु अन्ना लेझनेवा ने रविवार को तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंचकर वहां अपने बाल अर्पित किए। सोशल मीडिया पर अन्ना लेझनेवा की मंदिर यात्रा के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

वीडियो में उन्हें मंदिर परिसर में श्रद्धा भाव के साथ देखा जा सकता है। कई यूजर्स ने उनकी इस भावना की सराहना करते हुए उनके बेटे के सुरक्षित होने पर शुभकामनाएं दी हैं। पवन कल्याण, जो इस समय आंध्र प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं, ने इस घटना को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वे भी इस हादसे से बेहद चिंतित थे और बेटे की सलामती के लिए भगवान का धन्यवाद कर रहे हैं।
अन्ना लेझनेवा का यह आध्यात्मिक कदम लोगों के बीच आस्था और विश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया है।