IIID समागम 2026 का भव्य आगाज़

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क। नज़ाकत और नफ़ासत के शहर लखनऊ में चार दिवसीय Indian Institute of Interior Designers (IIID) समागम 2026 का भव्य उद्घाटन स्थानीय Indira Gandhi Pratishthan में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak और जल शक्ति मंत्री Swatantra Dev Singh ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
पर्यावरण अनुकूल निर्माण पर जोर
अपने संबोधन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि घरों का निर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखकर होना चाहिए। उन्होंने रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बनाने, घरों के आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्राकृतिक रोशनी व वेंटिलेशन सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि दिन में बिजली की आवश्यकता कम पड़े।
स्वतंत्र देव सिंह ने आर्किटेक्ट और इंजीनियरों से अपील की कि वे प्रकृति-सम्मत डिज़ाइन को प्राथमिकता दें और सतत विकास की अवधारणा को अपनाएं। उपस्थित डिजाइनर्स ने इन सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया।
बॉलीवुड ग्लैमर से सजा मंच
समागम 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री Soha Ali Khan की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। उन्होंने आयोजन को “एक अनूठा प्रयास” बताते हुए कहा कि लखनऊ की वास्तुकला और यहां के आर्किटेक्ट्स से मिलकर उन्हें विशेष खुशी हुई।
सोहा अली खान ने प्रदर्शनी के विभिन्न स्टॉल्स का भ्रमण किया, प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पैनल डिस्कशंस में नई दिशा
कार्यक्रम में विभिन्न पैनल डिस्कशंस आयोजित किए गए, जिनमें आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइन के भविष्य पर विस्तृत चर्चा हुई। आर्किटेक्ट अशोक कुमार ने मॉडरेटर की भूमिका निभाते हुए विशेषज्ञों के विचारों को मंच प्रदान किया।
देवरिया से विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन को शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला बताया।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहभागिता
IIID के इस चौथे संस्करण में देश-विदेश की कंपनियों ने अपने स्टॉल्स लगाए। मलेशिया से आई लिलियन टे सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भागीदारी की।
आयोजन को सफल बनाने में लखनऊ रीजन के चेयरपर्सन अविरल अग्रवाल, रोहित गुप्ता, फौजान खान, पारुल गुरहा, डॉ. अरुण कपूर, वाइस चेयरमैन राजीव अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन प्रसेनजीत सानयाल, विशाल जैन और वैभव गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



