Uncategorized
प्रयागराज में शुरू हो गई है योगी कैबिनेट की अहम बैठक, होने वाले हैं कई और अहम फैसले

सीएम योगी आज अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज पहुंचे हुए हैं। अरैल में हो रही इस कैबिनेट मीटिंग के बाद सभी मंत्री संगम में डुबकी लगाएंगे और पूजा-अर्चना भी करेंगे। यूपी कैबिनेट की बैठक हो रही है, जिसमें 12 से ज्यादा बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। अरैल मे हो रहे इस मीटिंग पर सब की नजर टिकी है की आखिर क्या निकल के सामने आएगा | देखना होगा की आखिर cm योगी क्या फैसले लेगे |

बैठक के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सभी 54 मंत्री संगम में डुबकी भी लगाएंगे और मां गंगा की पूजा अर्चना भी करेंगे। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है। बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे, जहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन आर्चना करेंगे।



