धर्मराष्ट्रीय

इस्लाम धर्म में कन्वर्जन की बढ़ती प्रवृत्ति: जानें क्या कहते हैं आंकड़े

दुनियाभर में अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। हालांकि, कुछ देशों में एक खास धर्म के अनुयायी अधिक संख्या में होते हैं, जैसे पाकिस्तान जैसे इस्लामिक देशों में मुस्लिम आबादी 99% से अधिक है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस समय किस धर्म में सबसे अधिक लोग कन्वर्ट हो रहे हैं?
इस्लाम में बढ़ रही है कन्वर्जन की संख्या
हाल के आंकड़ों के मुताबिक, इस्लाम धर्म को अपनाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ब्रिटेन में हर साल करीब 6,000 लोग इस्लाम धर्म को अपना रहे हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं होती हैं। इसी तरह, अमेरिका में हर साल लगभग 20,000 लोग दूसरे धर्मों से इस्लाम में कन्वर्ट हो रहे हैं।
प्यू रिसर्च के अनुसार, अमेरिका में इस्लाम अपनाने और छोड़ने वालों की संख्या लगभग बराबर है। फिर भी, वैश्विक स्तर पर इस्लाम धर्म अपनाने वालों की संख्या अन्य धर्मों के मुकाबले ज्यादा है।
मुस्लिम आबादी की तेज वृद्धि
प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, मुस्लिम आबादी गैर-मुस्लिम आबादी की तुलना में दोगुनी तेजी से बढ़ रही है। 2030 तक, मुस्लिम आबादी 1.5% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ेगी। हालांकि, 1990 से 2010 के बीच 2.2% की दर से बढ़ने वाली मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर थोड़ी धीमी हो सकती है।
2050 तक सबसे बड़ा धर्म होगा इस्लाम
प्यू रिसर्च सेंटर के “द फ्यूचर ऑफ वर्ल्ड रीजन्स” अध्ययन के अनुसार, 2050 तक इस्लाम दुनिया का सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला धर्म बन सकता है। हालांकि, एशिया पैसिफिक और यूरोप में मुस्लिम आबादी में गिरावट का अनुमान है।
2050 तक, इस्लाम धर्म वैश्विक आबादी का प्रमुख हिस्सा बन सकता है।

Related Articles

Back to top button