[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » भाजपा द्वारा प्रयागराज के निषाद समाज के लोगों की आजीविका छीनना दुर्भायपूर्णं : अजय राय

भाजपा द्वारा प्रयागराज के निषाद समाज के लोगों की आजीविका छीनना दुर्भायपूर्णं : अजय राय

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि हमारा संगठन सृजन कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ‘‘अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण’’ करना है। हमारे संगठन सृजन कार्यक्रम के दो चरण सम्पन्न हो गए हैं।

अविनाश पाण्डेय ने बताया कि इसके पहले चरण में प्रदेश के 6 जोन में राष्ट्रीय सचिव प्रभारी एवं सहप्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव गणों ने अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों का दौरा कर वहां के कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर इस पर गहन चर्चा की तथा उनके सुझाव एवं आवेदन प्राप्त किये।

अविनाश पाण्डेय ने बताया कि संगठन का नवनिर्माण प्रियंका गांधी के बनाये गये रास्ते पर किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के लिए 5 स्तरीय संगठन का गठन किया जाएगा जिसमें प्रदेश कमेटी, जिला/शहर अध्यक्ष, ब्लाक, मंडल (न्याय पंचायत), बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन किया जायेगा। उक्त कार्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मीडिया विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग भी अपना सहयोग प्रदान करेगा।

अविनाश पांडे ने कहा कि पिछले 7 दिनों में संगठन सृजन के अंतर्गत समीक्षा एवं मंथन किया कर अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण सार्थक सिद्ध हुआ है। उन्होंने सभी के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह काम हमने अचानक नहीं किया बल्कि पहले जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिवों ने दौरा किया और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की उसके साथ यह भी सोचा गया कि कोई भी नेता अपनी बात कहने से वंचित न रह जाए तब सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही नहीं बल्कि वरिष्ठ कांग्रेस जनों को भी सम्मिलित किया गया। इन सात दिनों में पूरे प्रदेश से कुल 6280 लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि कांग्रेस के पास संगठन और कार्यकर्ता नहीं हैं। इतनी बड़ी संख्या में जिला तथा नगर अध्यक्ष के सीमित पदों के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन करकर कांग्रेस जनों ने उन्हें जवाब दे दिया है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि बनारस में मल्लाह और निषाद समाज के लोग जो गंगा के सहारे अपना घर परिवार चलाया करते थे उन्हें भाजपा की योगी सरकार द्वारा हटाया गया और अब महाकुंभ प्रयागराज में भी इन लोगों के हाथों से रोजगार छीनकर गुजराती लोगों को स्टीमर, नाव समेत तमाम काम दे दिया गया है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्णं है। कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से निषाद और मल्लाह समाज के साथ खड़ी है।

श्री राय कहा कि कांग्रेस पार्टी का सेवा दल हमेशा से ही कुंभ में कैंप लगाकर चाय, मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज के आयोजन के साथ-साथ चिकित्सा संबंधी व्यवस्था उपलब्ध कराकर लोगों की मदद भी करता रहा है और इस बार भी करा रहा है। श्री राय ने यह भी कहा कि हम लोग अलग-अलग अथवा समूह में या फिर परिवारों के साथ भी कुंभ में स्नान करने जाएंगे।

बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षगण शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, दानिश अली, पूर्व विधायक संजय कपूर, विवेक बंसल, भूधर नारायण मिश्रा, नेकचन्द्र पाण्डेय भी मुख्य रूप से शामिल रहे।

प्रदेश में संगठन निर्माण में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर एवं पूर्व विधायक पंडित शिव नारायण मिश्रा ने भी बैठक में शामिल होकर अपना आर्शीर्वाद दिया।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा कि इस बैठक में भाग लेने वालों में 30 प्रतिशत महिलाओं ने भी बढ़कर भागीदारी किया है, जो प्रियंका गांधी द्वारा चलाये गये अभियान ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ का प्रतिफल है।

प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय जी, वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, डॉ. अलीमुल्लाह ख़ान, एड. प्रदीप सिंह, शुचि विश्वास, डॉ. सुधा मिश्रा मौजूद रही।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com