अंतरराष्ट्रीय

जापान में जुलाई बना अब तक का सबसे गर्म महीना

टोक्यो। जापान में जुलाई 2024 देश के इतिहास में अब तक का सबसे गर्म महीना बन गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, इस बार का औसत तापमान सामान्य से 2.89 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यह आंकड़ा 1898 से अब तक का सर्वाधिक है, जो पिछले साल यानी 2023 के रिकॉर्ड को भी पार कर गया।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि देश इस बार असामान्य रूप से उच्च तापमान की चपेट में रहा। 30 जुलाई को ह्योगो प्रांत के ताम्बा शहर में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक का जापान का सर्वोच्च तापमान है। इसके अलावा, 24 जुलाई को उत्तरी प्रांत होक्काइडो में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जेएमए ने बताया कि तोहोकू क्षेत्र और मध्य होकुरिकु क्षेत्र में जुलाई में बारिश की मात्रा 1946 के बाद से सबसे कम रही। यह स्थिति जापान के लिए जलवायु असंतुलन की गंभीर चेतावनी है।

गर्मी के प्रभाव को देखते हुए 25 जुलाई को JMA ने कई हिस्सों में हीटस्ट्रोक अलर्ट जारी किया था। यह चेतावनी होक्काइडो, तोचिगी, गुनमा, सैतामा, हिरोशिमा, नागासाकी और टोक्यो जैसे क्षेत्रों के लिए दी गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, यह चरम गर्मी एक उच्च दबाव वाले सिस्टम के कारण हुई, जिसने पूरे जापान को अपनी चपेट में ले लिया। यह गर्मी न केवल असहज थी, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button