[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » कल्पनाथ राय को विकास पुरूष के नाम से जाना जाता है : अजय राय

कल्पनाथ राय को विकास पुरूष के नाम से जाना जाता है : अजय राय

लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे स्व. कल्पनाथ राय की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने स्व. कल्पनाथ राय के चित्र पर मल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने स्व. कल्पनाथ राय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. कल्पनाथ राय बहुत ही जुझारू एवं संघर्षशील नेता रहे। वह संसद के दोनों सदन लोकसभा एवं राज्यसभा के कई बार सदस्य रहे।

श्री राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के रहने वाले थे, उन्होंने जनपद के विकास के लिए चीनी मिल, चीनी इंस्टीट्यूट, ओवरब्रिज, स्टेडियम इत्यादि का निर्माण कराया। स्व. कल्पनाथ राय को विकास पुरूष के नाम से भी जाना जाता है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अलीमुल्लाह खान, प्रदीप सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यगाी, डॉ शहजाद आलम, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य जोन के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दीक्षित, नितिन शर्मा, संजय सिंह पंकज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, अजय चंद्र चौबे, योगेश्वर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, रविंद्र पटेल, नावेद नकवी, अनीश अख्तर मोदी, विजय पाण्डेय ने भी स्व. कल्पनाथ राय जी को श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

Admin Desk
Author: Admin Desk

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com