उत्तर प्रदेश
करूअना – मगहरा – सलेमपुर मार्ग निर्माण अधर में

धूल, गड्ढों से बढ़ती जा रही परेशानियां, नागरिकों में आक्रोश
संजय मिश्रा
देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में करूअना – मगहरा – सलेमपुर बहुप्रतीक्षित मार्ग का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, 2019 में तत्कालीन विधायक सुरेश तिवारी के कार्यकाल में इस सड़क के निर्माण का टेंडर निकाला गया था। इसके अंतर्गत करूअना से ब्रह्मचारी मोड़ तक का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन मगहरा से सलेमपुर तक सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इस हिस्से में केवल पत्थर और मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन के दौरान धूल का गुबार उठता है।

धूल के कारण न केवल राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अत्यधिक असुरक्षित बन गया है क्योंकि धूल के कारण सामने की स्थिति स्पष्ट नहीं दिखती, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।



