राजनीतिरायबरेली

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: भाजपा की आशा नौटियाल ने दर्ज की जीत

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित हो गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5623 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। इस उपचुनाव में कुल 58.89% मतदान हुआ था, और भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी गई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की जीत पर कहा, “यह विजय जनता के भाजपा की नीतियों पर अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं की निष्ठा व परिश्रम का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। आशा नौटियाल के नेतृत्व में क्षेत्र में सशक्त और समृद्ध भविष्य का निर्माण होगा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

आशा नौटियाल की जीत के बाद भाजपा कार्यालयों और केदारनाथ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ समर्थकों ने खुशी जाहिर की। यह जीत भाजपा के लिए विपक्ष की “झूठी राजनीति” और “भ्रामक प्रचार” के खिलाफ जनता की बड़ी जीत मानी जा रही है|

Related Articles

Back to top button