मनोरंजन

‘स्त्री 2’ देखने से पहले जानें ये दिलचस्प बातें, शमा के किरदार का रहस्य

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, **’स्त्री 2’** जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर से श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में दर्शकों को पहले से ज्यादा सस्पेंस, रोमांस और हॉरर देखने को मिलेगा।

‘स्त्री 2’ में कौन-कौनसे किरदार होंगे:

राजकुमार राव, विक्की के किरदार में वापसी करेंगे, जो अपने प्यार का इंतजार कर रहा है। श्रद्धा कपूर का किरदार फिर से चंदेरी गांव लौटता है, जिससे विक्की का इंतजार खत्म होता है। पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, सुनिता रजवार, और अपारशक्ति खुराना भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे।
इस बार कहानी में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसमें **तमन्ना भाटिया** शमा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि शमा को एक अलौकिक शक्ति द्वारा घसीटा जाता है, जो कहानी में नए रहस्यों का इजाफा करता है।

भेड़िया और स्त्री का कनेक्शन:

फिल्म ‘भेड़िया’ का एक रोमांटिक गाना ‘खूबसूरत’ भास्कर और स्त्री के बीच के मिलन को दर्शाता है। इस गाने में कृति सनोन भी नजर आती हैं। वरुण धवन भेड़िया उर्फ भास्कर के रूप में दिखाई देंगे, जो स्त्री के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं, विक्की (राजकुमार राव) भी श्रद्धा (स्त्री) को लुभाने की पूरी कोशिश करते दिखेंगे।
 कहानी का नया मोड़:
इस बार कहानी एक सिरहीन राक्षस ‘सरकटे’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंदेरी के छोटे से शहर में महिलाओं का अपहरण करता है। विक्की, रुद्र, जना, और बिट्टू मिलकर इस राक्षस को रोकने की योजना बनाते हैं। ट्रेलर में रुद्र ने खुलासा किया कि यही ‘सरकटे’ था जिसने स्त्री को एक गुस्सैल आत्मा में बदल दिया था, जो पुरुषों को परेशान करती थी।
फिल्म का आगे का क्या होगा, यह तो सिनेमाघरों में ही पता चलेगा, लेकिन ‘स्त्री 2’ में सस्पेंस, डर और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button