लुलु हाइपरमार्केट ने अनाथ बच्चों संग मनाई होली, ‘हैप्पी होली’ अभियान में बांटी खुशियाँ
निश्यच टाइम्स न्यूज डेस्क | डीएफ

रंगों से बढ़कर रिश्तों की डोर, लुलु ने दिया सामाजिक संदेश
लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने होली के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए “हैप्पी होली” अभियान के तहत एक विशेष पहल की। इस पहल के अंतर्गत टीम ने श्रीमद दयानंद बालसदन अनाथालय के बच्चों को होली किट वितरित कर उनके साथ रंगों का त्योहार मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। होली किट पाकर बच्चों की मुस्कान ने पूरे माहौल को भावुक और आनंदमय बना दिया। लुलु टीम ने बच्चों के साथ समय बिताया और प्रेम, अपनत्व एवं एकता का संदेश दिया।
यह पहल केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के साथ त्योहार मनाने का एक मजबूत संदेश भी दिया। लुलु समूह का मानना है कि सच्ची खुशी वही है जो साझा की जाए।
क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली) नोमान अज़ीज़ खान ने कहा, “होली दिलों को जोड़ने का पर्व है। बच्चों के साथ यह समय बिताना हमारे लिए बेहद भावनात्मक अनुभव रहा।”
‘खुशियाँ बांटने से बढ़ती हैं’ – जीएम सुनील शर्मा
लुलु हाइपरमार्केट के जनरल मैनेजर सुनील शर्मा ने कहा कि कंपनी का प्रयास रहता है कि हर त्योहार समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर मनाया जाए। उन्होंने कहा, “खुशियाँ बांटने से ही बढ़ती हैं, और लुलु परिवार इसी भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।”
कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की मजबूत पहल
लुलु हाइपरमार्केट की यह पहल उसकी सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेम, सौहार्द और सहभागिता की भावना को मजबूत किया जाएगा।



