माहेश्वरी समाज लखनऊ की नई टीम घोषित, गोविंद माहेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष
पहली बैठक में लिए गए बड़े फैसले, संगठन को मजबूत करने पर जोर

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क
माहेश्वरी समाज लखनऊ ने 2026–2028 कार्यकाल के लिए अपनी नई कार्यसमिति का गठन कर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। चुनाव प्रक्रिया शास्त्री नगर स्थित श्री राधेश्याम जाजू के निवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें श्री संजय काबरा (नामित पर्यवेक्षक, पूर्वी उत्तर प्रदेश) एवं श्री विष्णु कांत माहेश्वरी (चुनाव अधिकारी) के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कराया गया।
चुनाव के बाद गोविंद माहेश्वरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जो समाज में एकजुटता और नेतृत्व क्षमता का संकेत माना जा रहा है। नई टीम में निखिल माहेश्वरी और निर्भय प्रकाश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, विनम्र माहेश्वरी को मंत्री, नितिन माहेश्वरी को अर्थ मंत्री, राजीव माहेश्वरी को संगठन मंत्री और गौरव माहेश्वरी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सताक्षी नंदन माहेश्वरी एवं विक्की माहेश्वरी को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
नई कार्यसमिति की पहली बैठक 2 अप्रैल को आयोजित हुई, जिसमें अध्यक्ष गोविंद माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
इस दौरान विनोद माहेश्वरी को मीडिया संयोजक तथा विजय प्रकाश गुप्ता (असावा) को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया। साथ ही समाज के संविधान के अंतर्गत हनुमान प्रसाद लोया और अभिषेक अटल को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें लक्ष्मीकांत जी, डॉ बी.के. जाजू, डॉ सुभाष, शरद लाहोटी, राधेश्याम जाजू, मनीष बलदुआ, अजय गट्टानी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी सदस्यों ने समाज के विकास, एकता और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।



