उत्तर प्रदेश
ममता कुलकर्णी को शामिल करना पड़ा भारी,अखाड़े से निकाले गए दो संत

प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर खड़े को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कार्रवाई करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है और दोनों को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले के बाद किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन करने का ऐलान किया गया है, और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति की जाएगी।
आपको बता दें कि 24 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी, जिसके बाद उन्हें नया नाम दिया गया और वह भगवा वस्त्र पहनकर साध्वी के रूप में नजर आईं। इस कदम का कड़ा विरोध हुआ था। ममता कुलकर्णी को दीक्षा देने का काम जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया था।




