बिज़नेस

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार के संकेत: कैपेसिटी यूटिलाइजेशन बढ़कर 75.6%

आरबीआई का OBICUS सर्वे जारी, नए ऑर्डर बढ़े पर तिमाही आधार पर आई हल्की गिरावट

निश्चय टाइम्स न्यूज डेस्क |

Reserve Bank of India (आरबीआई) द्वारा जारी ऑर्डर बुक्स, इन्वेंट्री और कैपेसिटी यूटिलाइजेशन सर्वे (OBICUS) के 72वें राउंड के नतीजों में भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुधार के संकेत मिले हैं। यह सर्वे अक्टूबर-दिसंबर 2025 (Q3: 2025-26) अवधि को कवर करता है, जिसमें 1000 से अधिक कंपनियों की भागीदारी रही।

रिपोर्ट के अनुसार, इस तिमाही में कैपेसिटी यूटिलाइजेशन (CU) बढ़कर 75.6% हो गया, जो पिछली तिमाही के 74.3% से अधिक है। वहीं सीजनली एडजस्टेड CU (CU-SA) भी 75.5% पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में भी बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है।

हालांकि, नए ऑर्डर में सालाना आधार (YoY) पर वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन तिमाही आधार (QoQ) पर इसमें हल्की गिरावट देखी गई। इससे संकेत मिलता है कि मांग में स्थिरता है, लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव भी बना हुआ है।

इन्वेंट्री डेटा के अनुसार, फिनिश्ड गुड्स इन्वेंट्री (FGI) का अनुपात घटा है, जबकि रॉ मटेरियल इन्वेंट्री (RMI) में वृद्धि दर्ज की गई। यह उत्पादन गतिविधियों में संभावित विस्तार की ओर इशारा करता है।

इसी के साथ आरबीआई ने जनवरी–मार्च 2026 (Q4: 2025-26) के लिए OBICUS का 73वां राउंड भी लॉन्च कर दिया है। इस सर्वे के माध्यम से नए ऑर्डर, उत्पादन, इन्वेंट्री और क्षमता उपयोग से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे, जो मौद्रिक नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभाएंगे।

आरबीआई ने बताया कि चयनित कंपनियों से सीधे संपर्क किया जाएगा, जबकि अन्य कंपनियां भी स्वेच्छा से भाग ले सकती हैं। सभी आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button