[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » CM योगी के जन्मदिन पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

CM योगी के जन्मदिन पर PM मोदी समेत कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

प्रदेशभर में सेवा कार्य और हवन

सोशल मीडिया पर उमड़ा बधाइयों का सैलाब

निश्चय टाइम्स लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 जून 2025 को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के कई बड़े नेताओं, समर्थकों और आम जनमानस ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अपने जन्मदिन की शुरुआत श्रीराम नगरी अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ की। उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे प्रदेश में सेवा कार्य, भंडारे, रक्तदान शिविर और हवन जैसे धार्मिक-सामाजिक आयोजन किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए लगातार मेहनत की है, जिससे आम लोगों के जीवन में सुधार आया है। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “ऊर्जावान और सक्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बीते वर्षों में उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

 सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए उनके कार्यकाल की उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में भंडारे, गरीबों को भोजन वितरण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। राजनीतिक सीमाओं से परे, समाज के विभिन्न वर्गों से भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। व्यापारिक संगठनों, शिक्षक संघों, किसान यूनियनों और युवा संगठनों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com