उत्तर प्रदेश
मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला, सपा कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को हुए उपचुनाव के बाद राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया और अब लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर एक विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है।
पोस्टर से मचा सियासी बवाल
सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में चुनाव आयोग पर भाजपा को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया—
“भाजपा को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोग, ये ‘कफन’ ओढ़ ले।”
पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल अज़ीम मंसूरी की ओर से लगाया गया है, जिसमें चुनाव आयोग को कफन भेंट करने की अपील की गई है।
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला



