उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा वादा – 2027 में अयोध्या को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सिटी

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को मतदान होना है। प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों की जमीनें छीनी गईं, लेकिन उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने वादा किया कि 2027 में जब सपा की सरकार बनेगी, तो अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाया जाएगा।

सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी कि वे अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची सार्वजनिक करें। उन्होंने आरोप लगाया कि फाइव स्टार होटल बनाने के लिए भाजपा सरकार ने ज़मीनें लीं, लेकिन गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वे न तो जनता के हैं और न ही भाजपा नेताओं के। वे सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों की मौजूदगी नहीं है।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई अव्यवस्थाओं को लेकर भी योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री गूगल पर “महाकुंभ” सर्च करें, तो उन्हें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है।

Related Articles

Back to top button