उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा ने चंद्रभान पासवान को बनाया प्रत्याशी, सपा के अजीत प्रसाद से सीधी टक्कर

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना प्रत्या शी घोषित कर दिया है। चंद्रभान पासवान पेशे से वकील हैं और भाजपा की जिला इकाई की कार्य समिति के सदस्य भी हैं। उनकी पत्नी रुदौली क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता बाबा राम लखन दास ग्राम प्रधान हैं।
इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान की सीधी टक्कर सपा के उम्मीदवार अजीत प्रसाद से होगी। सपा ने इस सीट पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है और गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दिया है। वहीं, बसपा ने उपचुनाव में हिस्सा न लेने का एलान किया है।
मिल्कीपुर उपचुनाव में अब मुकाबला भाजपा और सपा के बीच सीधा है। भाजपा के पास चंद्रभान पासवान जैसे मजबूत स्थानीय नेता हैं, जिनकी पत्नी और पिता का क्षेत्र में प्रभाव है। दूसरी ओर, सपा के अजीत प्रसाद अपने पिता के राजनीतिक कद के कारण इस दौड़ में मजबूत दावेदार हैं।
इस उपचुनाव के नतीजे भाजपा और सपा के लिए राजनीतिक दृष्टि से अहम होंगे। जनता किसे अपना नेता चुनती है, इसका फैसला उपचुनाव के नतीजों के बाद होगा।
गंगासागर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 40 लाख ने लगाई गंगा में डुबकी

Related Articles

Back to top button