संजय मिश्र
निश्चय टाइम्स देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया जिले में राम जानकी मठ के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों पर जम कर भड़कते दिख रहे है। इस दौरान उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग देखकर नाराजगी जताई है। यह वीडियो नगर पंचायत हेतिमपुर के वार्ड संख्या 14 का बताया जा रहा है। जहां राम जानकी मठ का जीर्णोद्धार का कार्य पर्यटन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए पहुंचे थे। वीडियो की सत्यता की पुष्टि निश्चय टाइम्स नहीं करता है।शाही ने सख्त लहजे में कहा कि तत्काल जंगल हटाकर बाहर फेंको,कल तक हट जाना चहिए नही तो जान ले लूंगा।सड़ी लकड़ी का उपयोग नहीं होना चाहिए और तत्काल इसे हटाकर बाहर फेंकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से हो रहे कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मानक के विपरीत कार्य नहीं होगा।
मंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सही कार्य करवाना है और इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए। शाही ने दो टूक कहा कि ‘सड़ी लकड़ी हटाओ, दो साल में घुन लग जाई…तु सब त घरे चल जईबा पैसा लेके’। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी सख्ती की चर्चा होने लगी। इससे पहले, देवरिया के डीएम दिव्या मित्तल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाही ने कहा था कि प्रशासन को लोगों की बातें सुननी चाहिए। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के पास जनता से जुड़े तमाम काम आते हैं और उन कामों को प्राथमिकता देनी होती है।
