मिर्ज़ापुर जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तबाही मचाई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना वाराणसी से मुंबई जा रहे श्रद्धालुओं की कार के खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुई। हादसे के बाद चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा मिर्ज़ापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कलां में स्थित रीवा-वाराणसी राजमार्ग पर हुआ। यह कार महाकुंभ स्नान के बाद वाराणसी में काशी दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। जेसीबी और गैस कटर के जरिए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान श्याम जायसवाल (35) और सनी जायसवाल (35) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ (मुंबई) के रहने वाले थे। उनके साथ उनकी पत्नियाँ और तीन बच्चे भी थे। घटना में सनी और एक पांच साल के बच्चे श्रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा गया और बाद में उन्हें बीएचयू वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Back to top button