राष्ट्रीय
Miss Universe Contestant: बॉयफ्रेंड से मिलने के कारण मिस पनामा प्रतियोगिता से बाहर, सोशल मीडिया पर विवाद

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पनामा का प्रतिनिधित्व करने आईं इटली मोरा को फाइनल से पहले प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली मोरा पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के अपने बॉयफ्रेंड से मुलाकात की, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
बॉयफ्रेंड से मिलने के कारण विवाद
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इटली मोरा मेक्सिको में अपने बॉयफ्रेंड जुआन अबादिया के साथ एक अलग होटल के कमरे में रुकीं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें प्रतियोगिता से बाहर करने का यही कारण है या कुछ और। इटली ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उनका एक प्रतियोगिता निदेशक के साथ बहस हुई थी, जो उनकी अयोग्यता का असल कारण हो सकता है।




