[the_ad id="4133"]
Home » मनोरंजन » हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज

हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज

भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 40 में

108 देशों की सुंदरियों के बीच होगा ताज के लिए अंतिम मुकाबला

बॉलीवुड सितारे और अंतरराष्ट्रीय जूरी करेंगे आयोजन को खास

निश्चय टाइम्स डेस्क। हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आज शाम 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। दुनियाभर से आई 108 प्रतिभागी तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव लेने के बाद अब प्रतिष्ठित ताज के लिए आखिरी बार रैंप पर उतरेंगी। भारत की ओर से मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता टॉप 40 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं, जिससे देशवासियों को सातवीं बार मिस वर्ल्ड ताज जीतने की उम्मीद जगी है।

इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड सितारे जैकलीन फर्नांडिज और ईशान खट्टर ग्लैमर का तड़का लगाएंगे, जबकि अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को “मिस वर्ल्ड मानवतावादी पुरस्कार” से नवाजा जाएगा। निर्णायक मंडल में सुधा रेड्डी, मिस इंग्लैंड 2014 कैरीना टरेल, और अध्यक्ष जूलिया मोर्ले सीबीई जैसी हस्तियां शामिल होंगी। मिस वर्ल्ड 2017 और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी इस समारोह में विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ग्रैंड फिनाले का समापन वर्तमान मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा द्वारा नई विजेता को ताज पहनाकर होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता की शुरुआत 10 मई को इसी शहर में हुई थी। मिस वर्ल्ड की चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले इस बार की जूरी की अध्यक्षता कर रही हैं। उनके साथ जजेज पैनल में सोनू सूद भी शामिल हैं। उनके साथ सुधा रेड्डी भी होंगी, जिन्होंने हाल में ‘ब्यूटी विद अ परपज गाला डिनर’ की मेजबानी की थी। इनके साथ ही मिस इंग्लैंड 2014 कैरीना टरेल भी होंगी, जो एक डॉक्टर, परोपकारी, निवेशक और केम्ब्रिज विश्वविद्यालय में फेलो हैं।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com