उत्तर प्रदेश

देवरिया हत्या कांड पर भड़के विधायक शलभ मणि, पुलिस को लगाई फटकार

संजय मिश्र।
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में गुरुवार को हुई हत्या से माहौल गरमा गया है। घटना में युवक विनय यादव ने बाइक तेज चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद दिनेश गुप्ता (50) पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने
रविवार को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और घटना के बारे में जानकारी ली। परिवार की बात सुनने के बाद विधायक पुलिस पर भड़क गए और जमकर फटकार लगाई।
“गुंडे रील बना रहे और पुलिस तमाशा देख रही है” – शलभ मणि त्रिपाठी
विधायक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा,
“गुंडे अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर आईडी बना कर खुलेआम गुंडई कर रहे हैं और तुम लोग सिर्फ तमाशा देख रहे हो।”
उन्होंने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि,
“जो लोग अपराधियों की मदद कर रहे हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई करो। पुलिस से बड़ा कोई ताकतवर नहीं होता, जनता में विश्वास पैदा करो।”
पुलिस की चुप्पी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश
विधायक की सख्त चेतावनी के बाद पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने और सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी, अन्यथा पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
अब देखना होगा कि इस घटना पर पुलिस क्या कदम उठाती है और आरोपियों को कब तक गिरफ्तार किया जाता है।

Related Articles

Back to top button