राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर: स्पा सेंटर पर छापा, अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़

नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड स्थित द्वारकापुरी मोड़ के पास एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। इस कार्रवाई में स्पा सेंटर से तीन युवतियों, एक ग्राहक और सेंटर के मालिक भाजपा नेता केशव झांब को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि ब्लॉसम स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। शिकायत के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ नई मंडी रूपाली रॉय के नेतृत्व में मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल, नायब तहसीलदार अमित कुमार और जेल चौकी इंचार्ज के साथ टीम ने छापा मारा। पुलिस ने स्पा सेंटर में संदिग्ध हालत में मौजूद तीन युवतियों और एक ग्राहक को हिरासत में लिया। साथ ही, स्पा सेंटर के मालिक भाजपा नेता केशव झांब को भी गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही हिरासत में लिए गए लोगों के परिजन और परिचित बड़ी संख्या में नई मंडी कोतवाली पहुंच गए और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने स्पा सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस छापे से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है

Related Articles

Back to top button