
शुद्ध सात्विक व्यंजनों ने जीता दिल
निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क | डीएफ हिंदी
Aviyan Luxe Serenity में नवरात्रि के पावन अवसर पर “मिनिस्ट्री ऑफ क्यूज़ीन” द्वारा विशेष फूड कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने लखनऊ के फूड लवर्स को सात्विक और पारंपरिक व्यंजनों का अनोखा अनुभव प्रदान किया।
कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न प्रकार के व्रत-उपवास के व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। शुद्धता, स्वाद और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए पकवानों ने लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नवरात्रि के विशेष स्वाद का आनंद उठाया।

इस मौके पर Asst. F&B Manager Events and club operation प्रसून सिंह ने बताया कि इस फूड कॉन्क्लेव का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक भारतीय सात्विक भोजन की समृद्ध परंपरा से जोड़ना और उसे आधुनिक प्रस्तुति के साथ पेश करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग स्वास्थ्य और शुद्ध भोजन को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
कॉन्क्लेव में विशेष रूप से साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बने व्यंजन, फलाहार थाली और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों को शामिल किया गया। साथ ही, साफ-सफाई और उच्च गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि लखनऊ के खानपान संस्कृति को भी नई पहचान देने में सफल साबित हुआ।



