उत्तर प्रदेशपर्यावरणराष्ट्रीयवाराणसी

‘एक पेड़ मां के नाम’: पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा बिल्व वृक्ष

गंगा दशहरा और जन्मदिवस के अवसर पर दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश

35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य घोषित

 निश्चय टाइम्स, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर बिल्व वृक्ष का पौधा रोपित कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। संयोग से आज उनका 53वां जन्मदिवस भी है।मुख्यमंत्री ने कहा, “आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

गंगा दशहरा की तिथि वह दिन है जब महाराज भगीरथ की तपस्या से मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘नमामि गंगे’ परियोजना से इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।”  उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “आज पूरी दुनिया पर्यावरण संकट से जूझ रही है, जो कि मनुष्य द्वारा उत्पन्न चुनौती है। इसका समाधान भी हमें ही खोजना होगा और इसके लिए प्रकृति के साथ संवाद आवश्यक है।” मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो 15 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button