[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » उत्तर प्रदेश » रूस में प्रदर्शित होंगे भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष

रूस में प्रदर्शित होंगे भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष

निश्चय टाइम्स, लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार 24 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक (काल्मिकिया) रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पवित्र अवशेषों को रूस ले जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रतिनिधिमंडल के साथ 23 सितम्बर को भारतीय वायुसेना के विमान से रूस प्रस्थान करेंगे। जहां पर भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा (कपिलवस्तु) अवशेषो का प्रदर्शन किया जायेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया की कपिलवस्तु अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा भारत की साफ्टपावर और सांस्कृतिक कूटनीति का प्रभावी माध्यम बनेगी। बताया कि
इससे पूर्व थाईलैंड और वियतनाम में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी है।थाईलैंड और वियतनाम की सफलता ने वैश्वक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। श्री मौर्य ने बताया कि रूस में होने वाली प्रदर्शनी इस गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाएगी और भारत की सांस्कृतिक छवि को और निखरेगी
पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के महत्व की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ सांस्कृतिक व राजनैतिक रिश्तों में और गहराई आएगी तथा सभ्यतागत विरासत को पुनः स्थापित करना व भारत को बौद्ध धर्म की जन्मभूमि व परम्परा का संरक्षक स्थापित करना है। यही नहीं इससे वैश्विक शांति व सद्भाव का वातावरण मजबूत करना है और भगवान बुद्ध के संदेश करुणा, शांति व अहिंसा को विश्वभर में प्रसारित करना है। बताया कि भगवान बुद्ध के कपिलवस्तु अवशेष पीपरहवा (उत्तर प्रदेश )से प्राप्त हुए जिसे प्राचीन कपिलवस्तु नगरी से जोड़ा जाता है, यह अवशेष पुरातात्विक रूप से प्रमाणित हैं और वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत पूज्यनीय धरोहर हैं। यह भगवान बुद्ध के जीवन से प्रत्यक्ष जुड़ाव का प्रतीक हैं। बताया कि 25 से 28 सितंबर तक एलिस्ता शहर काल्मिकिया में राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को दर्शाने वाले मूल कलात्मक शैलियों की कृतियों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएगी।पिपरहवा अवशेषों पर एक लघु
वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया जाएगा। काल्मिकिया ऐसा क्षेत्र है, जहां बौद्ध जनसंख्या बहुतायात में है,यहां बौद्ध धर्म केवल धर्म ही नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com