निश्चय टाइम्स, डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर कर्नाटक के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन उत्कृष्टता और मेहनती स्वभाव की भावना का उत्सव मनाता है, जिसके लिए कर्नाटक के लोग जाने जाते हैं। इसके साथ ही राज्य की उत्कृष्ट संस्कृति, इसके साहित्य, कला, संगीत आदि में परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ज्ञान में निहित प्रगति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने राज्य के लोगों की प्रसन्नता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया; “आज, जब हम कन्नड़ राज्योत्सव मना रहे हैं, हम उत्कृष्टता और मेहनती स्वभाव की भावना का उत्सव मना रहे हैं, जिसका कर्नाटक के लोग पर्याय हैं। हम कर्नाटक की उत्कृष्ट संस्कृति का भी उत्सव मनाते हैं, जो इसके साहित्य, कला, संगीत आदि में परिलक्षित होती है। यह राज्य ज्ञान में निहित प्रगति की भावना का प्रतीक है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि राज्य के लोग प्रसन्न और स्वस्थ रहें।”





