धर्म

PM ने महानवमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

निश्चय टाइम्स, डेस्क। आज पूरे देश में महानवमी का पर्व बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के नौवें दिन को महानवमी कहा जाता है और इस दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-आराधना की जाती है। माना जाता है कि माता सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ और वरदान प्रदान करती हैं। महानवमी के दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा, कन्या भोज और हवन का आयोजन किया जाता है। भक्तगण मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महानवमी के दिन की गई पूजा, श्रद्धा और भक्ति से भक्तों को जीवन में शक्ति, बुद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महानवमी के अवसर पर आज सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा; “आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! नवरात्रि का यह शुभ अवसर हर किसी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए, यही कामना है।”

Related Articles

Back to top button