[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » यौन उत्पीड़न मामले में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार

यौन उत्पीड़न मामले में प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार

निश्चय टाइम्स, डेस्क। बेंगलुरु की विशेष अदालत ने यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर मामले में जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराया है। जैसे ही अदालत ने फैसला सुनाया, रेवन्ना कोर्ट में रोने लगा। अब उनकी सजा का ऐलान शनिवार को किया जाएगा। यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब पिछले साल अप्रैल में रेवन्ना के पारिवारिक फार्महाउस में काम करने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 2021 से रेवन्ना उसके साथ बार-बार बलात्कार करता रहा और किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

इस मामले की सुनवाई विशेष अदालत में चल रही थी, जो सांसदों और विधायकों के लिए गठित की गई है। इससे पहले 30 जुलाई को कोर्ट ने कुछ स्पष्टीकरणों का हवाला देते हुए फैसला टाल दिया था। रेवन्ना पिछले साल दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं। सोशल मीडिया पर रेवन्ना से जुड़े करीब 2,000 अश्लील वीडियो क्लिप वायरल हुए थे, जिनमें कई महिलाओं के कथित यौन शोषण का आरोप सामने आया था। इन्हीं मामलों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह कई महीनों से जेल में बंद हैं। पूर्व सांसद ने पहले भी अदालत से जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन दो बार याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं। उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, जहां से उन्हें विशेष अदालत में जाने की सलाह दी गई थी। अंततः विशेष अदालत ने भी हाल ही में उनकी याचिका खारिज कर दी।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com