प्रयागराज। प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज के पवित्र संगम में स्नान कर महाकुंभ 2025 में अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ की आध्यात्मिक अनुभूति को महसूस किया और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को नजदीक से समझते हुए उनकी आस्था को सम्मानित किया।
स्नान के बाद, नवनीत सहगल ने नैनी अरेल संगम नोज सेक्टर 4 में स्थित आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्र के स्टूडियो का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसारण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महाकुंभ की व्यापक कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान, दूरदर्शन और आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। नवनीत सहगल ने स्टूडियो में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं का अवलोकन किया और कहा कि यह स्टूडियो महाकुंभ की सजीव एवं विश्वसनीय कवरेज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने इस स्टूडियो की महाकुंभ की लाइव प्रसारण कवरेज के लिए क्षमता और तैयारी की सराहना की।
