उत्तर प्रदेश
प्रयागराज: गौतम अदाणी महाकुंभ में सेवा में जुटे

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे। वह महाकुंभ में भाग लेने के लिए यहां आए हैं, जहां उनका प्रमुख कार्यक्रम त्रिवेणी संगम में पूजा-अर्चना और बड़े हनुमान जी के दर्शन करना है। इसके अलावा, अदाणी अपनी यात्रा के दौरान इस्कॉन पंडाल में आयोजित भंडारा सेवा में भी भाग लेंगे, जो महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराने की अदाणी समूह की पहल का हिस्सा है।
इस साल अदाणी ग्रुप इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा है। अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित कर रहा है। गौतम अदाणी इस्कॉन के सेक्टर नंबर-18 स्थित वीआईपी टेंट पर पहुंचेंगे, जहां पहले से ही महामंत्र कीर्तन का आयोजन हो रहा है।




