Uncategorizedलखनऊ

विकास भवन में ‘प्रेरणा कैंटीन’ का शुभारंभ

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता सशक्त कदम

निश्चय टाइम्स न्यूज नेटवर्क (DF हिंदी)।


लखनऊ के विकास भवन परिसर में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में ‘प्रेरणा कैंटीन’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह आधुनिक और सौर ऊर्जा संचालित कैंटीन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित ‘प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह’ द्वारा संचालित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी Ajay Jain, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रतिनिधि सुधांशु राय व वज्रिका नाथ तथा अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष Dr. Praveen Singh Jadaun ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस कैंटीन का जीर्णोद्धार अनुरागिनी संस्था द्वारा PNB Housing Finance Limited की CSR पहल ‘शी-सर्व्स’ परियोजना के अंतर्गत किया गया है। इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है, जिससे यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है। यह प्रदेश की पहली सौर ऊर्जा संचालित आधुनिक ‘प्रेरणा कैंटीन’ के रूप में स्थापित हुई है।

सीडीओ अजय जैन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसी पहलें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान को भी मजबूत करती हैं। वहीं पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रतिनिधियों ने इसे महिलाओं के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम कदम बताया।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि यह परियोजना केवल एक कैंटीन का नवीनीकरण नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सतत विकास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले तीन दशकों से महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास में कार्यरत है।

‘प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह’ की सचिव रेखा सोनी ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के साकार होने जैसा है। इस कैंटीन से समूह की महिलाओं को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button