[the_ad id="4133"]
Home » इंडिया » जन्मदिन पर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

जन्मदिन पर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

निश्चय टाइम्स, डेस्क। उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टि विकलांगता सशक्तिकरण संस्थान (NIVH) में बच्चों के साथ अपना 67वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर जब संस्थान के दृष्टिबाधित बच्चों ने राष्ट्रपति के लिए एक भावुक कर देने वाला शुभकामना गीत गाया, तो भावनाओं से अभिभूत होकर राष्ट्रपति मुर्मू की आंखों से आंसू छलक आए।

जैसे ही बच्चों ने गीत के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, राष्ट्रपति उनकी मासूम आवाज़ और भावनात्मक प्रस्तुति से इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखें भर आईं। मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उन्हें टिश्यू पेपर थमाया, जिससे उन्होंने अपने आंसू पोंछे। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों को भी गहराई से छू गया। इस मार्मिक पल का वीडियो सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू की संवेदनशीलता और बच्चों के प्रति उनका स्नेह स्पष्ट झलकता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से राष्ट्रपति का अभिवादन किया, जिसके जवाब में राष्ट्रपति ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। यह पल सिर्फ एक औपचारिक जन्मदिन समारोह नहीं था, बल्कि देश की सर्वोच्च पद पर आसीन एक महिला की मानवीय संवेदनाओं और बच्चों के प्रति आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

ntuser1
Author: ntuser1

Share This

Post your reaction on this news

Leave a Comment

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com