दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली रैली में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘कांग्रेस गरीबों का अपमान करती है

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संसद में सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को “Poor Lady” कहे जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद को संबोधित किया और विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। वह ओडिशा के जंगलों से निकलकर यहां तक पहुंची हैं। मातृभाषा हिंदी न होने के बावजूद उन्होंने संसद को प्रेरित किया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया।”
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, “शाही परिवार के सदस्य ने राष्ट्रपति मुर्मु के भाषण को ‘बोरिंग’ कहा, जबकि दूसरी सदस्य ने उन्हें ‘Poor thing’ और ‘थकी हुई’ बताया। यह देश के 10 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है, यह हर गरीब परिवार का अपमान है।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस उन लोगों का अपमान करती है जो दलित, आदिवासी, और ओबीसी समाज से होते हुए ऊपर उठते हैं। कांग्रेस का शाही परिवार उन्हें पसंद नहीं करता और उन्हें हर कदम पर अपमानित करता है।”
सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है, जो गरीबों और समाज के पिछड़े वर्गों का लगातार अपमान करती आ रही है।

Related Articles

Back to top button